toshi

apne vajood ki talash me.........
Related Posts with Thumbnails

गुरुवार, 29 जुलाई 2021

कहवे की चाय

 संस्मरण


कहवे की चाय


बात तब की है जब हम परिवार सहित कश्मीर घूमने गए थे। धरती का स्वर्ग कहा जाने वाला कश्मीर वाकई स्वर्ग सी अनुभूति देता है। यहां की ख़ूबसूरत वादियाँ , खुशनुमा मौसम वाकई दिल को छू लेने वाला है। हम लोग कश्मीर में श्रीनगर के पास सोनमर्ग गए । वहां रोपवे से हम बीस मिनट की यात्रा करके ऊपर गए जहाँ ऊँचे पहाड़ों के बीच बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई थी। हमारा बर्फ के बीच ये पहला अनुभव था। हाथ पैर पूरे ढके होने के बाद भी ठंडे हुए जा रहे थे। तभी हल्की बारिश भी शुरू हो गई। एकदम हल्की लेकिन ठंडी फुहारों के बीच हम लगभग कांप रहे थे। ऐसे समय में हमारे गाइड ने हमसे कहवे की चाय पीने की गुजारिश की और बताया कि ये शरीर को गर्मी देगा। बर्फ के बीच हल्की बारिश की फुहारों के बीच हमने गर्म गर्म कहवे की चाय का आनंद लिया जिससे थोड़ी राहत मिली। सचमुच ये कहवे की चाय ताउम्र याद रहेगी।



✍🏻तोषी गुप्ता✍🏻


29-07-2021

Read more...

मंगलवार, 27 जुलाई 2021

आस्तीन के साँप

 आस्तीन के साँप





ऐसे हंसकर मिला करते हैं,


जैसे अपने हों मेरे


बात बात में समझाइश देते,


जैसे शुभचिंतक हों सबसे बड़े मेरे,


हर खुशी में मेरे खुश होते,


हर दुख में मेरे साथ दुखी,


परेशानी में साथ आते ऐसे,


जैसे वो न होते तो बात बनती कैसे,


हर बात से अनजान 


हम भी भरोसा करते उन पर


अक्सर हाल ए दिल बयान करते


खुद से भी ज्यादा विश्वास करते उन पर


बहुत खतरनाक ये होते हैं 


आस्तीन के साँप जो कहलाते हैं


लेकर हमारा ही सहारा,


निगलने को हमेशा तैयार रहते हैं,


पहचान कर इनको दूरी बनाना है ज़रूरी,


प्रेम से निभाकर इन्हें वश में करना है ज़रूरी,





✍️तोषी गुप्ता✍️


27-07-2021



Read more...

मौन स्वीकृति

 *मौन स्वीकृति*


एक एक्सीडेंट ने पिता को व्हीलचेयर पर बिठा दिया नौकरी भी छूट गई। ऐसे समय में सविता जो अभी अभी बारहवीं पढ़कर निकली थी, बड़ी होने के कारण उसके कंधों पर घर की पूरी जिम्मेदारी आ गई। सविता ने भी अपनी जिम्मेदारी पूरी करने की ठानी और कॉलेज की प्राइवेट पढ़ाई करते हुए घर पर ट्यूशन पढ़ने लगी। बचपन से ही मेधावी सविता की ट्यूशन चल निकली। धीरे धीरे सविता पोस्ट ग्रेजुएट के बाद अपने ही कॉलेज में व्याख्याता हो गई। इधर घर की जिम्मेदारी भी उसने पूरी ईमानदारी से निभाई। छोटी बहन की उच्च शिक्षा पूरी करवाई।उसकी शादी करवाई। छोटे भाई को पढ़ाया लिखाया, उसको भी बैंक में अफ़सर बनाया। परिवार के चलते अपनी कभी सुध ही नहीं ली। अब उम्र भी चालीस के पार हो गई थी। छोटे भाई की भी शादी कर सविता चिंतामुक्त हो जाना चाहती थी। लेकिन भी भी ज़िद पर अड़ा था, कि पहले दीदी का घर बसेगा फिर उसका। अपने भाई को इस तरह घर की जिम्मेदारी स्वयं पर लेटे देख सविता को संतुष्टि थी कि अब उसका भाई हर तरह की जिम्मेदारी उठाने तैयार है, और उसने अपनी शादी की मौन स्वीकृति भाई को दे दी। 



,✍️तोषी गुप्ता✍️

27-07-2021

Read more...

बुधवार, 21 जुलाई 2021

कुछ पल अपने लिए

 कुछ पल अपने लिए




सुबह की पहली सुनहरी किरण को,


आंखों  में समा लेती हूँ,


रोज़ सुबह सबके उठने के पहले ,


कुछ इन पलों को अपने लिए जी लेती हूं,





किचन में सबके लिए नाश्ता बना,


सबका टिफ़िन भी तैयार कर देती हूँ,


फिर एक कप चाय खुद के लिए बना,


बालकनी में जा कुछ पल अपने लिए जी लेती हूं,





पति और खुद के ऑफिस की है भागमभाग,


बच्चों के बस की भी है चिंता,


इस बीच आईने के सामने जा बिंदी और सिन्दूर लगाते,


खुद को निहार कुछ पल अपने लिए जी लेती हूं,





ऑफिस की फाइलों के ढेर को निपटा,


सहकर्मियों के भी काम में हाथ बँटा देती हूँ,


ऑफिस से लौटते ट्रेन की खिड़की से बाहर निहारते,


जज्बातों को डायरी में उतारते कुछ पल अपने लिए जी लेती हूं,





घर पहुँच कर बच्चों का होमवर्क कराती,


पतिदेव को चाय और पकोड़े परोसती,


शाम की आरती में आंखें बंद कर,


 कुछ पल अपने लिए भी जी लेती हूं,





बच्चों की दिन भर की खुशी में खुश होती,


रात को पति के कांधों पर सर रख सुकून का अहसास करती,


दिन भर के पलों से कुछ पल अपने लिए चुराती,


सच में कुछ पल अपने लिए जी लेती हूं,





✍🏻तोषी गुप्ता✍🏻


21-07-2021

Read more...

शनिवार, 17 जुलाई 2021

दोस्तों का साथ


 

दोस्तों का साथ




हाथों में हाथ हो,


दोस्तों का साथ हो,


ज़िन्दगी भी खुशहाल हो,


ज़िन्दगी का हर पल बहार हो,




चाहे कितनी भी आएं मुश्किलें,


हर हाल में खुशी खुशी जी लेंगे,


चाहे कितनी भी आये रुकावटें,


सब दोस्त मिल आगे बढ़ जाएंगे,




एक- दूजे का हाथ थामे,


एक दूजे का सहारा बनते जाएंगे,


एक जो गिरा लड़खड़ा कर,


उसकी बैसाखी बन जाएंगे,




मंजिल चाहे अलग हो,


साथ ही आगे बढ़ना है,


साथी की राह में जो आये मुश्किल,


सबको मिलकर सुलझाना है,




एक दूजे से ना ईर्ष्या ना बैर,


ना ही कोई मत भेद,


हर हालात का करना है सामना,


बिना आपस में कोई मनभेद,




साथ मिलकर जीवन में अपने,


हर कदम साथ आगे बढ़ाएंगे,


एक दूजे के सुख दुख का साथी बनकर,


एक सुखद जीवन बिताएंगे,





✍🏻तोषी गुप्ता✍🏻


17-07-2021

Read more...

बुधवार, 14 जुलाई 2021

गीत कोई गुनगुनाओ

 गीत कोई गुनगुनाओ



सूनी सूनी सी कक्षाएं,


सूना सूना सा ये खेल का मैदान,


बच्चों की राह ताकता,


स्कूल हो गया है वीरान ,


ये सूना ब्लैकबोर्ड,


और सूना कॉरिडोर,


वो कैंटीन का कोना,


और लाइब्रेरी की पुस्तकें,


वो लैब की शांति,


वो स्पोर्ट्स रूम की तुम्हारी मस्ती,


वो स्कूल की घंटी,


वो प्रेयर की गूंज,


वो स्कूल में तुम संग उत्सव मनाना,


हर त्यौहार का दोबारा मज़ा लेना,


वो एनवल फंक्शन की रौनक,


वो स्पोर्ट्स डे के कॉम्पिटिशन,


वो राष्ट्रीय त्योहारों का आनंद,


वो बैंड की धुन, वो बूंदी का पैकेट,


सब कुछ बहुत याद आता है ,


बार बार दिन उस समय को याद करता है,


तुमसे ही तो बच्चों रौनक थी,


हर शिक्षक की तुमसे ही पहचान थी,


गीत कोई गुनगुनाओ अब तुम,


स्कूल लौट आओ अब तुम,


थक गई आंखें अब  इसऑनलाइन पढ़ाई से,


दिल मचलता है अब , प्यारे बच्चों मिलने को तुमसे,





✍️तोषी गुप्ता✍️

14-07-2021





Read more...

अनुभूति

 अनुभूति




आज पिता अनिल की आंखों में खुशी के आंसू थे । बिटिया श्रुति को आई आई टी पलक्कड़ (केरल) से एम टेक करने स्कोलरशिप मिली थी।



 कितने परेशान हो रहे थे वो तीन बेटियां और उनकी आर्थिक स्थिति। गांव में एक  रेडियो और पंखे बनाने की एक छोटी सी दुकान थी,और  थोड़ी खेतीबाड़ी। बमुश्किल सबकी ज़रूरतें पूरी हो पाती। बेटियों की पढ़ाई अच्छे से हो इसलिए पिता गांव में अकेले रहकर काम करते और पत्नी और बच्चों को पढ़ने शहर भेज दिया। बेटियां भी एक से बढ़कर एक होनहार और पढ़ाई में तेज। 



बड़ी बेटी श्रुति पूरे प्रदेश में अव्वल थी। बारहवीं में मेरिट में प्रथम स्थान प्राप्त किया था उसने। मेरिट में आने पर उसे बहुत सारे उपहार भी प्राप्त हुए थे शासन की ओर से। लेकिन उच्च शिक्षा के लिए पर्याप्त ना थे।वो बी टेक कर रही थी लेकिन अब भी पिता श्रेया की उच्च शिक्षा को लेकर थोड़े चिंतित थे।



 आज इस खबर ने मानों पूरे परिवार को सुखद अनुभूति से सराबोर कर दिया। श्रेया के भविष्य को लेकर पिता निश्चिंत थे। और खुद श्रेया भी स्कॉलरशिप मिलने से बहुत खुश और निश्चिंत थी।




✍🏻तोषी गुप्ता✍🏻


13-07-2021

Read more...

  © Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP