toshi

apne vajood ki talash me.........
Related Posts with Thumbnails

बुधवार, 17 मार्च 2021

मन्नत का धागा

 *मन्नत का धागा*



जाकर मंदिर, और दरगाह


माँगी जो उसने दुआ,


और विश्वास का बांधा एक मन्नत का धागा,






नाज़ुक तेरे हाथ अपने हाथों में ले लूँ,


चूम लूँ फिर मस्तक तेरा, अंक में तुझें समेट लूँ,





 

देखकर तेरा मासूम चेहरा, मैं भी ज़रा मुस्कुरा लूँ,


रोता हुआ देख तुझे, बाहों में तुझे अपने समेट लूँ,





तेरे संग दौड़ लगाऊं, घोड़ा बन के तेरी तुझे पीठ पर बिठा लूँ,


तू जब बोले खेल लूँ , तुझे हंसा कर खुद हंस लूँ,





इन हसरतों को अपनी , समेट कर एक धागे में,


लेकर अपने मन को विश्वास में, 


बांधा है मैंने भी ये मन्नत का धागा,





✍🏻तोषी गुप्ता✍🏻


17/03/2021

Read more...

शुक्रवार, 12 मार्च 2021

"बूढ़े मन का आत्मसमान"

 



"बूढ़े मन का आत्मसमान"



जिम्मेदारियों के बोझ तले जीवन निकल जाना है, 


रिक्शा हो या ज़िन्दगी हो, 


उम्र कितनी भी हो, खींचते चले जाना है,




निभाकर सारे रिश्ते जीवन के, 


एक मर्म समझ में आया,


कोई नहीं किसी का अपना,


अपनी नैया खुद खेते जाना,





उम्र की भी परवाह ना होती,


नई ऊर्जा का होता संचार,


आत्मविश्वास भी जाग जाता,


नहीं जब किसी के आगे हाथ फैलाता,





चेहरे की झुर्रियां बयाँ करती,


जीवन की संघर्ष गाथा,


आत्मसम्मान से जीवन जीने की,


आज भी इस बूढ़े तन ने ठाना,





✍🏻तोषी गुप्ता✍🏻


12-03-2021

Read more...

मंगलवार, 9 मार्च 2021

हाँ, मैं एक कामकाजी स्त्री हूँ,,,,,

 हाँ,,,, मैं एक कामकाजी स्त्री हूँ,,,,,



मैं अपना घर भी संभालती हूँ, और बाहर अपना कार्य भी बख़ूबी करती हूँ,,,,,,,


हँस कर घर के सारे काम निपटाती हूँ,


फिर चेहरे पर शांत भाव लिए अपने कार्यस्थल पर अपनी जिम्मेदारी निभाती हूँ,,,


हाँ,,,, मैं एक कामकाजी स्त्री हूँ, मैं अपनी जिम्मेदारी निभाती हूँ,,,,




आख़िर तुम घर पर रह कर करती क्या हो,,,,?


इस सवाल का उत्तर भी बखूबी जानती हूँ,


क्योंकि मैं वो स्त्री हूँ, जो घर और बाहर दोनों संभालती हूँ,


हाँ मैं एक कामकाजी स्त्री हूँ ,मैं घर और बाहर की दोहरी जिम्मेदारी निभाती हूँ,,,,,,




घर की जिम्मेदारी क्या होती है, ये भला हमसे बेहतर कौन जानता है,


क्योंकि घर में दुधमुँहे बच्चे को छोड़कर, 

बाहर अपने कार्य में मन लगा पाना, 

इस स्थिति को भला हमसे बेहतर कौन जानता है,


हाँ,,, मैं एक कामकाजी स्त्री हूँ, और ये मैं बख़ूबी जानती हूँ,,,,




अरे वो तो अपने शौक के लिए नौकरी करती है,,,,,,


अरे ये कहने वालों,


डबल ड्यूटी कौन करना चाहेगा, ये भी तो बताओ,


भला तुम घर में रहकर करती क्या हो ,,,? जैसे इसका उत्तर तुमसे बेहतर कोई नहीं जानता,,,


वैसे ही, वो आखिर घर के बाहर करती क्या है, इसका उत्तर मुझसे बेहतर कोई नहीं जानता,


हाँ मैं एक कामकाजी स्त्री हूँ, इसका उत्तर मैं जानती हूँ,,,,,




देखा गया है, एक औरत ही औरत की सबसे बड़ी दुश्मन होती है,


एक औरत को प्रताड़ित करने वाली,

 उसे दुख देने वाली, उसे नीचा दिखाने वाली, 

उसे बदनाम करने वाली दूसरी औरत ही होती है,


पुरुष तो बेचारे नाहक ही बदनाम होते हैं,,,,,




क्यों न आज एक संकल्प करें,


एक औरत बन दूसरी औरत का सम्मान करें,


जिस तरह एक कामकाजी स्त्री तुम्हें समझती है, तुम्हें मान देती है, तुम्हारे कार्य का सम्मान करती है , 


उसी तरह तुम घर को बनाने वाली महिला भी उस कामकाजी स्त्री को समझो, उसे मान दो, और उसके कार्य का सम्मान करो,




हाँ मैं एक कामकाजी स्त्री हूँ,


मैं होम मेकर और वर्किंग वीमेन दोनों का सम्मान करती हूँ,


क्योंकि मैं होम मेकर भी हूँ


और वर्किंग वीमेन भी हूँ,


हाँ, मैं एक कामकाजी स्त्री हूँ,,,,



✍️तोषी गुप्ता✍️


08/03/2021


Read more...

बुधवार, 3 मार्च 2021

हिम्मत ना खोना






 *हिम्मत ना खोना*



देख कर काँटों भरा पग,


तुम मुँह न मोड़ना,


राह में आएं कितनी भी मुश्किलें,


मग़र तुम हिम्मत ना खोना,





स्त्री का जीवन है कठिन डगर,


तुम संभलकर चलना,


कर्तव्य और अधिकार की कशमकश हो कितनी,


मग़र तुम हिम्मत ना खोना,





सायकल के पहियों सा तुम्हारा जीवन,


संतुलन तुम बनाना,


कभी थोड़ा स्वार्थी बन जाना,


मग़र तुम हिम्मत ना खोना,





ममतामयी माँ हो तुम, 


बच्चों को हौसला देना,


कभी निष्ठुर माँ बन जाना,


मग़र तुम हिम्मत ना खोना,





कभी दुर्गा कभी काली रूप धर,


खुद को दुष्टों से बचाना,


कभी त्याग की मूरत बन जाना,


मग़र तुम हिम्मत न खोना





✍🏻तोषी गुप्ता✍🏻


03/03/2021

Read more...

मंगलवार, 2 मार्च 2021

ज़िद,,,,,,,, कन्यादान

 




ज़िद



कन्यादान



कनक आईने के सामने बैठी थी। सुधा, कनक को अपने हाथों से दुल्हन के रूप में सजा रही थी। दोनों निःशब्द और मौन। कनक भाव विभोरता से सुधा को निहारे जा रही थी और सुधा उतने ही वात्सल्य भाव से कनक को सजा रही थी। 




मंडप में कनक को बिठाने के बाद सुधा कोने में जाकर अपने पति विपिन के पास खड़ी हो गई। विवाह की रस्म शुरू हो चुकी थी। पंडित ने आवाज़ लगाई कन्यादान के लिए कन्या के माता-पिता मंडप में आएं। कनक के माता-पिता मंडप की ओर बढ़े ही थे कि, सहसा कनक  ने आवाज़ लगाई, रुकिए पंडित जी, मैं चाहती हूँ आज मेरा कन्यादान मेरी दूसरी माँ यानि मेरी सास और मेरे दूसरे पिता यानि मेरे ससुर जी करें। इतने समय से खुद को रोके सुधा और विपिन की आँखों से अश्रुधारा बहने लगी। 




सुधा और विपिन के इकलौते बेटे की शादी के छः माह बाद ही हुए असमय मौत के बाद कनक को सुधा और विपिन ने ही संभाला था।अपनी ज़िद से कनक अपने ससुराल में ही रहती थी। सुधा ने अपनी ज़िद से कनक को बड़ी मुश्किल से दूसरी शादी के लिए राज़ी किया था। और आज कनक ने सुधा और विपिन को कन्यादान का अधिकार देकर उन्हें दुनिया की सबसे बड़ी खुशी दे दी।




इधर मंडप के नीचे सुधा और विपिन, कनक का कन्यादान कर रहे थे, उधर कनक के माता-पिता अपनी बेटी के इस फैसले से खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। सभी की आँखों से खुशी की अविरल अश्रुधारा बह रही थी।




✍🏻तोषी गुप्ता✍🏻


02/03/2021

Read more...

पिता के जज़्बात

 



भावना/ जज़्बात/ विचार/ ख्याल


पिता के जज़्बात




हे पिता ! तुम अपनी भावनाएं बताने ,


खुद को कैसे रोकते हो,


दिल में जज़्बात होते हुए भी ,


उसे प्रदर्शित ना कर दिल में कैसे रखते हो,





बच्चे को नौ माह अपने खून से सींच,


 

अपनी कोख़ में माँ रखती है,


बच्चे के आगमन होने के बाद की रूपरेखा के लिए, 


तुम उसे अपने पसीने से सींच दिमाग़ में रखते हो, 


हे पिता ! तुम अपनी भावनाएं बताने खुद को कैसे रोकते हो,





बच्चे के जन्म के बाद सारी रात जागकर,


 माँ रतजगा करती है,


बच्चे को चैन से ठंडी हवा में सुलाने,


तुम दिन भर खुद को धूप में जलाते हो,


हे पिता ! तुम अपनी भावनाएं बताने खुद को कैसे रोकते हो,





बच्चे को टिफ़िन देकर ,


उसे स्कूल भेजने तैयार माँ करती है,


उसके उच्चस्तरीय पढ़ाई लिखाई की जिम्मेवारी,


 तुम पूरी करते हो,


हे पिता ! तुम अपनी भावनाएं बताने खुद को कैसे रोकते हो,





बच्चे को दुनिया में एक सफल इंसान बनने,


संस्कार माँ देती है,


उसे इस क्रूर दुनिया में,


 आगे बढ़ने का हौसला तुम देते हो,


हे पिता ! तुम अपनी भावनाएं बताने खुद को कैसे रोकते हो,





हे पिता ! तुम अपनी भावनाएं बताने,


खुद को कैसे रोकते हो,


दिल में जज़्बात होते हुए भी,


 उसे प्रदर्शित ना कर दिल में कैसे रखते हो,





✍🏻तोषी गुप्ता✍🏻

01/03/2021

Read more...

शनिवार, 27 फ़रवरी 2021

मासूम बचपन

 



*मासूम बचपन*




घर की चारदीवारी में कैद ये बचपन,


पुस्तकों के ढेर के बीच बीतता ये बचपन,




होकर मोबाइल पटल पर अब कैद ये बचपन,


लैपटॉप, वीडियोगेम से मनोरंजन करता ये बचपन, 




खुली हवा में साँस लेना चाहता ये बचपन,


रात में चांदनी रातों में सितारों की चाल देखना चाहता ये बचपन,




 दादा नाना ,चाचा, ताया, मामा संग खेतों की ख़ुशबू लेना चाहता ये बचपन,


दादी, नानी,मौसी, बुआ, चाची संग ठिठोली करना चाहता ये बचपन,




छत पर जाकर पतंग उड़ाना चाहता ये बचपन,


खुले मैदान में भँवरों के पीछे दौड़ लगाना चाहता ये बचपन, 





बागों में फूलों की ख़ुशबू लेना चाहता ये बचपन,


कल कल करती नदियों की आवाज़ सुनना चाहता ये बचपन,





रेस टिप, नदी-पहाड़, छू छुवल की दौड़ लगाना चाहता ये बचपन,


पोशम पा, बिल्लस, भी खेलना चाहता ये बचपन,




दोस्तों संग हँसना खिलखिलाना चाहता ये बचपन,


उन संग रूठना मनाना चाहता ये बचपन,





समय के साथ बदल गया ये बचपन,


घर की चारदीवारी में कैद ये बचपन,




✍🏻तोषी गुप्ता✍🏻

27/03/2021

Read more...

  © Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP